Posts

Showing posts from June, 2024

इन्दौर पुलिस के सृजन कार्यक्रम के तहत संचालित 15 दिवसीय कैम्प में एडिशनल सीपी श्री अमित सिंह, हुए बालिकाओं से रूबरू।*

Image
  बालिकाओं को महत्वपूर्ण व ज्ञानवर्धक बातें बताकर, बढ़ाया उनका हौंसला और उत्साह। इन्दौर। महिला एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुए, बालिकाओं को सशक्त एवं स्वावलंबी बनाने तथा उनकी सुरक्षा और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा ‘‘सृजन-नई दिशा नया गगन’’ कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके तहत मूसाखेड़ी क्षेत्र के आसपास की बस्तियों/कॉलोनी आदि से कमजोर वर्ग की 120 बालिकाओं के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प, पीटीसी इंदौर में दिनांक 01 जून से संचालित किया जा रहा है।  उक्त प्रशिक्षण कैम्प में आज दिनांक 12.06.24 को अति. पुलिस आयुक्त (का./व्य.) नगरीय इंदौर श्री अमित सिंह भी अतिथि व्याख्याता के रूप में पहुंचकर, प्रशिक्षु बालिकाओं से रूबरू हुए। उन्होंने सभी बालिकाओं को कहा कि आप सभी को सशक्त बनाने तथा आपमें आत्मविश्वास व सुरक्षा की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से ही ये सृजन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आप सब तो मां सरस्वती, मां दुर्गा व मां काली का रूप है, अप...

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री ने किया पोस्टर सीरीज का लोकार्पण

Image
  इंदौर।विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टेट प्रेस क्लब, मप्र की पोस्टर सीरिज का लोकार्पण मप्र के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया।

प्रकृति प्रेमी बन, छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का बड़ा कार्य कर सकते हैं"

Image
इंदौर, 6 जून। वर्षा जल संरक्षण कर घटते भूजल स्तर को सुधारने तथा वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर वायु प्रदूषण तथा धरती के बढ़ते तापमान को कम करने का प्रयास किया जाना चाहिए। प्रकृति प्रेमी बन, छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का बड़ा कार्य कर सकते हैं। इसके लिए समाज स्तर पर व्यापक जन चेतना के द्वारा जन जागृति लाने की आवश्यकता है। उक्त विचार 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर "हमारी धरती, हमारा भविष्य" विषय पर ब्रह्माकुमारीज के कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग द्वारा ज्ञान शिखर, ओम शांति भवन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यक्त किये।   इंदौर नगर पालिका निगम के अपर आयुक्त अभय राजगांवकर ने कहा कि हमारे यहां पुरातन सभ्यता, धर्म एवं संस्कृति से भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता था। हमारे यहां नदी, जल, पेड़, पौधे तथा पशु-पक्षी के प्रति भी आदर भाव रखते थे तथा पूजे जाते थे, परंतु आजकल उपभोगवादी पाश्चात्य संस्कृति के द्वारा इन्हें पिछड़ापन करार दिया गया है। इसके कारण प्रकृति का दोहन, वृक्षों की कटाई शुरू कर दी है। इस दिशा में प्रकृति संरक्षण हेतु सबको सामूहिक प्रयास करना होगा। नगर...

मीडियाकर्मियों पर हमले और शहर में बढ़ते अपराधों के विरोध में विशाल मौन रैली

Image
पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उतरे सड़क पर महात्मा गांधी के चरणों में अर्पित किया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन इंदौर। इंदौर प्रदेश की आर्थिक राजधानी होने के साथ एक सांस्कृतिक और संस्कारी शहर है। सामाजिक समरसता, सेवा भावना इस शहर की मूल पहचान है। दुर्भाग्य की बात है कि शांति का टापू कहे जाने वाले इस शहर पर असामाजिक तत्व हावी होते जा रहे हैं। लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकार भी शिकार होने लगे हैं। मौजूदा हालात न सिर्फ शहर के अमन पसंद लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं वहीं जनता भी हालातों से खौफजदा है। खुलेआम हो रही गुंडागर्दी देवी अहिल्या के नगर को बदनुमा दाग लगा रही है। शनिवार को इंदौर प्रेस क्लब के बैनर तले शहर की सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने अपने मौन के जरिए आक्रोश की अभिव्यक्ति की। इंदौर प्रेस क्लब से रीगल तीराहे स्थित गांधी प्रतिमा तक विशाल मौन रैली निकाली गई। इस रैली के जरिए बढ़ते अपराधों का विरोध करने के साथ प्रशासन को यह संदेश देना था कि वे कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत करे ताकि आम शहर खुद को सुरक्षित महसू...

सच्ची खुशी साधनों के ढेर पर नहीं स्वयं के भीतर है|"- ब्रह्माकुमारी ज्योति

Image
इंदौर 2 जून | कस्तूरी के मृग के भांति आज हर मनुष्य खुशी को ढूंढ रहा हैं| परंतु सच्ची खुशी साधनों के ढेर पर बैठने से नहीं बल्कि खुद के भीतर जाने से प्राप्त होती हैं| व्यक्ति बचपन में तो बहुत खुश रहता हैं| परंतु जैसे-जैसे वह बड़ा होता हैं खुशी भी छूमंत्र सी हो जाती है| फिर दौड़ आता हे खुशी की खोज का और वह आजीवन चलता रहता हैं|उक्त विचार ब्रह्माकुमारी ज्योति ने संस्था में आयोजित सप्त दिवसीय ज्ञान मंथन प्रवचन माला के दौरान पांचवें दिन के सत्र में भाईजी सभागार ज्ञानशिखर में दिए | आगे आपने कहा कि मनुष्य की इच्छाओं ने उसे दुःख और शांति के कलह क्लेश के सागर में ऐसे डुबो दिया हैं जो उसे बाहर निकल पाना असंभव सा लगता है| वर्तमान में सब कुछ होते भी वह सुखों का आनंद नहीं ले पा रहा तथा भविष्य में होने वाली अनिश्चित प्राप्तियों से खुशियां बटोरने के ख्वाब देख रहा हैं| आज मनुष्य अंदर से पूरा खाली हो चुका हैं| इसलिए सदा असंतुष्ट रहता हैं|यदि हम जीवन रूपी सागर में परिस्थितियों रूपी लहरों से खुश रहना सीख ले तो हम भी दूसरों के लिए खुशी के आदर्श बन सकते हैं| हमारे व्यक्तित्व के विकास तथा जीवन के निर्माण के ...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लोगो का विमोचन

Image
इंदौर। हिंदी पत्रकारिता के सप्तऋषि मंडल मूर्धन्य सम्पादक राहुल बारपुते, राजेंद्र माथुर, प्रभाष जोशी, शरद जोशी, माणिकचंद बाजपेयी, अभय छजलानी एवं डॉ. वेदप्रताप वैदिक की याद में आयोजित 16वें भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के लोगो का विमोचन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। महोत्सव 21,22 एवं 23 जून को इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शब्दों के इस अनुष्ठान के लिए हार्दिक शुभकामनायें दी। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़,उषा ठाकुर,गोलू शुक्ला,जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा, निगम अध्यक्ष सावन सोनकर,बीजेपी नेता घनश्याम काकाणी आदि विशेष रूप से मौजूद थे। इस मौक़े पर आयोजक स्टेट प्रेस क्लब, मप्र ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भगवान श्री राम का स्मृति चिन्ह  एवं प्रेस क्लब का साहित्य भेंट किया।