भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि शर्मा का इंदौर में संगठनात्मक प्रवास।

 


इंदौर। भारतीय जनता पार्टी इंदौर  नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि शर्मा ने इंदौर में  प्रवास के दौरान महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक ली। दस से अधिक राज्यों मैं प्रवास कर चुकी गीतांजलि शर्मा ने बैठक में मंडल अध्यक्षों से मंडल कार्यकारिणी एवं बूथ की जानकारी ली साथ ही आगामी चुनाव को लेकर महिला मोर्चा का पूरी ताकत के साथ काम करने के लिये उत्साहवर्धन भी किया। साथ ही बताया कि आने वाले चुनाव में सोशल मीडिया एवं आईटी के माध्यम से महिला मोर्चा को महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।

 साथ ही प्रत्यक्ष और वर्चुअल बैठकों की संख्या को बढ़ाकर ऐसी नई कार्यकर्ताओं को भी जोड़ना है जिन्हें सोशल मीडिया एवं आईटी क्षेत्र का अनुभव हो। जिससे संगठन को और मजबूती प्रदान हो सके। कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा इंदौर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,नगर महामंत्री सविता अखंड, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रकृति प्रेमी बन, छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का बड़ा कार्य कर सकते हैं"

खंडवा से इंडियन मुजाहिदीन के आंतकी को एमपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, लोन वुल्फ अटैक की थी योजना, निशाने पर थे सुरक्षा बल के जवान

इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस ने अमेरिका से अल्प प्रवास पर आयी महिला पर्स कीमती मोबाइल ओर दस्तावेज त्वरित कार्यवाही कर एक घण्टे में फरियादीया को दिलवाए