विकास के बल पर जिले की तीनों विधानसभा में खिलेगा कमल का फूल : मंत्री परमार
हर वर्ग का विकास करने के लिए काम करती है भारतीय जनता पार्टी : सिसोदिया
भाजपा का शाजापुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित,कार्यकर्ताओ ने लिया जीत का संकल्प
शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के
आव्हान पर मंगलवार को स्थानीय गांधी हॉल में शाजापुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि
भाजपा ने सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। कांग्रेस के किसी भी व्यक्ति के सामने चुप रहने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भाजपा ने इतना विकास किया और इतनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है की हम कांग्रेस को मुंह तोड़ जवाब दे सकते है। सर्वश्रेष्ठ संगठन, सर्वश्रेष्ठ नेता और सर्वश्रेष्ठ सरकार हमारे पास है इसलिए किसी से भी दबने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा की सरकारे ही है, जो गरीब कल्याण की चिंता करती है। और सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास इस धेय वाक्य को चरितार्थ कर जनता को हर सम्भव सेवा कर रही है। बहनो के लिए प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना के माध्यम से बहनो के जीवन मे खुशहाली लाई है। आज बहनों के खाते में 1 हजार आते ही बाजारों में रौनक आ गई। ऐसी ही अनेको योजनाए है। जो हर वर्ग हर परिवार के लिए खुशियाँ लाई है। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने न केवल प्रदेश में जीत की आधारशीला रखी बल्कि यह जीत प्रदेश के विकास की आधारशीला भी साबीत हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मप्र शासन के स्कूली शिक्षा एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि 2003 के पहले का मध्यप्रदेश और 2014 के पहले का भारत कैसा था यह सब जानते है। देश से विकास कोसो दूर था और मध्यप्रदेश बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझता था, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इन समस्याओं को जड़ से खत्म करने का काम हमारी सरकार ने किया है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटलबिहारी वाजपेयी जी ने एक विकसित भारत बनाने के संकल्प के साथ जिस कार्य की शुरुआत की थी उस कार्य को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव गांव में सड़को का जाल बिछाकर पूरा किया है।
मध्यप्रदेश के हालत दयनीय थे। कांग्रेस के शासन में प्रदेश बदहाल स्थिति में था ना बिजली थी ना सड़क थी और ना ही शिक्षा और स्वास्थ्य इन सभी आधारभुत समस्याओं को जड़ से खत्म करने का काम भाजपा की सरकार आने के बाद हुआ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में गांव गरीब और किसानों के हित में विभिन्न जनकल्याण कारी योजना चलाकर गांव गरीब को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। आज प्रदेश पिछड़े प्रदेश से उन्नत प्रदेश की और आगे बढ़ रहा है। हमारे द्वारा किए गए कार्य के बल पर हम सभी से कह सकते है कि हमने विकास किया है और विकास के बल पर जिले की तीनों विधानसभा सीटो को जीतकर फिर से प्रदेश में भाजपा की स्थाई सरकार बनाएंगे। संकल्प शक्ति के कारण आज मध्यप्रदेश में विकास हो रहा है और संकल्प शक्ति के कारण ही जिले में कमल का फूल खिलाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक नायक ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ में अपार उत्साह है और इसी उत्साह के साथ हम विधानसभा चुनाव लडेंगे और जिले की तीनों विधानसभा में भाजपा का परचम फहराने के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे। जिलाध्यक्ष श्री नायक ने कार्यक्रम की प्रस्तावना भी रखी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिसोदिया, पूर्व विधायक पुरषोत्तम चंद्रवशी, अरुण भीमावद, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सद्स्य माधवी भूता, जिला महामंत्री विजय बैंस, दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष जोशी, मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र पटेल, उपाध्यक्ष मोडसिंह लोधी भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम के पूर्व अतिथियों द्वारा भारत माता, डा.श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शाजापुर विधानसभा के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप चंद्रवंशी ने किया तथा आभार किरण ठाकुर ने माना।

Comments
Post a Comment