Posts

Showing posts from August, 2023

जीवन दर्शन का पहला संस्कार पर्यावरण संरक्षण है: बलिराम जी पटेल

Image
इंदौर - हमारे भारत देश की संस्कृति देश के संसाधनों का केवल उपयोग करना नही सिखाती बल्कि उसे प्रकृति को लौटाना भी सिखाती है जिससे उसका कोई अन्य भी उपयोग कर सके , भारतीय परंपराओं में हर पूजन त्योहार और भगवान के साथ प्रकृति को पूजते हमने देखा है।  पंचमहाभूत का महत्व भी हमारे देश में विद्यमान है । पर्यावरण का सरंक्षण करना है तो पर्यावरण को व्यवहार में उतारना होगा आज जो संस्कार पर्यावरण के लिए छात्र लेकर जायेंगे वो वर्षो तक इस भारत भूमि की धरा को बचाने का कार्य करेंगे  इसलिए जीवन दर्शन का पहला संस्कार पर्यावरण संरक्षण होना चाहिए।  उक्त विचार पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के बीजारोपण से वृक्षारोपण कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत प्रचारक श्री बलिराम जी पटेल ने चोइथराम स्कूल नॉर्थ कैंपस निपानिया में कहे।  कार्यक्रम में मुख्य रूप से चोइथराम स्कूल के ट्रस्टी श्री सतीश मोतियानी जी एमडी श्री सुमित नांदेडकर एजुकेशन डायरेक्टर श्री राजेश अवस्थी ने सहभागिता की चोइथराम स्कूल निपानिया के प्राचार्य यू के झा ने बताया की पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के इस कार्यक्रम के पहले व...

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि शर्मा का इंदौर में संगठनात्मक प्रवास।

Image
  इंदौर। भारतीय जनता पार्टी इंदौर  नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गीतांजलि शर्मा ने इंदौर में  प्रवास के दौरान महिला मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक ली। दस से अधिक राज्यों मैं प्रवास कर चुकी गीतांजलि शर्मा ने बैठक में मंडल अध्यक्षों से मंडल कार्यकारिणी एवं बूथ की जानकारी ली साथ ही आगामी चुनाव को लेकर महिला मोर्चा का पूरी ताकत के साथ काम करने के लिये उत्साहवर्धन भी किया। साथ ही बताया कि आने वाले चुनाव में सोशल मीडिया एवं आईटी के माध्यम से महिला मोर्चा को महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है।  साथ ही प्रत्यक्ष और वर्चुअल बैठकों की संख्या को बढ़ाकर ऐसी नई कार्यकर्ताओं को भी जोड़ना है जिन्हें सोशल मीडिया एवं आईटी क्षेत्र का अनुभव हो। जिससे संगठन को और मजबूती प्रदान हो सके।  कार्यक्रम में मुख्य रूप भाजपा इंदौर के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे,नगर महामंत्री सविता अखंड, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष शैलजा मिश्रा उपस्थित रहे।

विकास के बल पर जिले की तीनों विधानसभा में खिलेगा कमल का फूल : मंत्री परमार

Image
  हर वर्ग का विकास करने के लिए काम करती है भारतीय जनता पार्टी : सिसोदिया भाजपा का शाजापुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ आयोजित,कार्यकर्ताओ ने लिया जीत का संकल्प शाजापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मंगलवार को स्थानीय गांधी हॉल में शाजापुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया।   भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाजापुर विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने संबोधित करते हुए कहा कि  भाजपा ने सभी वर्गों का विकास करने का काम किया है देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में देश और प्रदेश में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। कांग्रेस के किसी भी व्यक्ति के सामने चुप रहने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि भाजपा ने इतना विकास किया और इतनी जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत...

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने फरियादी को एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

Image
जनदर्शन में हर दिन नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहे - मंत्री श्री सारंग भोपाल, . चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। मंत्री श्री सारंग ने ना केवल उसके निःशुल्क उपचार की व्यवस्था की बल्कि स्वयं अपने निवास पर एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल के लिये रवाना किया। इस दौरान मंत्री श्री सारंग ने अपनी ओर से आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि मंत्री श्री सारंग के निवास पर प्रतिदिन जनदर्शन होता है। जिसमें वे नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान करते हैं। यहां भोपाल के साथ ही प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचते हैं। दुर्घटना में हुआ था गंभीर फ्रेक्चर बरेली जिला रायसेन निवासी प्रेम नारायण कुछ दिनों पहले एक दुर्घटना का शिकार हो गये थे जिसमें उनके बाये पैर में गंभीर रूप से फ्रेक्चर हो गया था। आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते वे उसका इलाज करवाने में असमर्थ थे। जिसके बाद वे अपनी समस्या को लेकर मंत्री श्री सारंग के निवास पर पहुंचे। मंत्री श्री सारंग ने उनकी समस्या को ध्यानपूर्वक सुना एव...

विधायक विजयवर्गीय पूरे प्रदेश के सबसे सक्रिय विधायक : महापौर भार्गव

Image
  क्षेत्र क्र 3 में 2.10 करोड़ की लागत से गाड़ी अड्डा पानी की टंकी और 11.40 करोड़ की लागत से डली नवीन लाइन का महापौर भार्गव के साथ विधायक विजयवर्गीय ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण  वार्ड 62 में 15 करोड़ के विकास कार्यों की   सौगात  13.5 करोड़ की लागत से बनी पानी की टंकी से वार्ड में चार मंजिल पर बने घर में भी मिलेगा जल : विधायक विजयवर्गीय इंदौर। विधानसभा 3 में 13.5 करोड़ की लागत से पानी की टंकी बनकर तैयार हुई,जिससे वार्ड के क्षेत्रवासियों को नर्मदा का पानी मिलेगा, इसमें वार्ड में चार मंजिल पर बने घर में भी नर्मदा का जल मिलेगा,यह हमारा सपना था कि वार्ड के चार मंजिला घर में भी नर्मदा का पानी मिले यह सपना साकार हो रहा है, यह पानी की टंकी से वार्ड 62 सहित अन्य वार्डो के हर घर में पानी मिलेगा, अब कभी भी जल की कमी नही होगी,पानी का संरक्षण करना बहुत जरूरी है,यह हमारी जिम्मेदारी है,पांच महीने में विधानसभा 3 में 400 करोड़ के विकास किए जा चुके है,भाजपा की सरकार से तेजी से विकास हो रहा है, जूनी इंदौर पुराना इंदौर है यहां विकास की दृष्टि से लगातार विकास कार्य किया जा रहा है,भ...