गरीबों और किसानों से नाता है, सरकार चलाना आता है: श्री विरेन्द्र व्यास -आजाद चौक में मनाया कांग्रेस का 136वां स्थापना दिवस
शाजापुर --कांग्रेस की सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है। हर बार विपदा के समय कांग्रेस ने ही इनका हाथ थामा है। संचार क्रांति में देष को आगे ले जाने की बात हो, आजादी में योगदान की बात हो या फिर बलिदान की बात हो तो देश के लिए यह सब कुछ कांग्रेस ने किया है जो आज भी देष की सबसे पुरानी पार्टी है। कुछ लोग कहते हैं कि कांग्रेस ने किया क्या है तो वो इतिहास उठाकर देख लें कि कांगे्रस ने देष की आजादी में योगदान दिया है तो आजादी के लिए कईयों ने बलिदान दिया है।
यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र व्यास ने सोमवार को आजाद चौक में जिला एवं ब्लाॅक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पार्टी के 136वे स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। श्री व्यास ने कहा कि भाजपा देष ने देष में भ्रम फैलाने का ही काम किया है। जबकि इन लोगो ने केवल देषवासियों को भ्रमित ही किया है। उन्होंने कहा कि हम सत्ता में थे तब किसानों की ऋण माफी पर सबसे पहले दस्तखत किए थे ताकि अन्नदाताओं को राहत मिले क्योंकि वे ही देष की धरोहर है। इसलिए कांग्रेस की सरकार हमेषा किसानो के साथ रही है। ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष इरषाद खान ने कहा कि हमने जो भी वादा किया है उसे हमेषा पूरा किया है और भाजपा ने कांग्रेस की योजनाओ को हमेषा अपना नाम देकर उसे सत्ता में आने पर झूठ फैलाने का ही काम किया है। जबकि इतिहास गवाह है कि 1885 से लेकर आज तक कांग्रेस ने देषवासियों के लिए आवाज उठाई है और कई बलिदान दिए हैं। देष की सबसे पुरानी पार्टी होने के नाते कांग्रेस ने हर बार देषवासियों के लिए आवाज उठाई है। कार्यक्रम को पूर्व सीसीबी अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गोहिल, बालकृष्ण चतुर्वेदी, विधायक प्रतिनिधि आषुतोष शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे, पार्षद राजेष पारछे, श्याम गिरी, अजय जाटव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद मूसा आजम खान, अजीज मंसूरी, आईटीसेल जिलाध्यक्ष देवकरण गुर्जर, जुनेद मंसूरी, मो. साजिद मेव, विजेंद्र पाटीदार, शेख सलमान, मनमोहन टेलर, दिनेष नायक, न्याजुद्दीन पेंटर, इरषाद नागौरी, पार्षद आजम खान, चेतन यादव, सोहेल एहमद, फिरोज मंसूरी, साजिद कुरेषी सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपक निगम ने किया तथा आभार राजेंद्र बोरसाली ने माना। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा ने दी।
वरिष्ठो का किया सम्मान
पार्टी के 136वे स्थापना दिवस समारोह के दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने लंबे समय से पार्टी की सेवा कर रहे वीरेंद्र व्यास, बालकृष्ण चतुर्वेदी का सांफा बांधकर स्वागत किया। साथ ही नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान खरखरे का भी समारोह के दौरान पुष्पहारों से स्वागत किया गया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान से की गई। इसके बाद आयोजन स्थल पर झंडावंदन भी किया गया।
Comments
Post a Comment