कृषि विभाग के अधिकारियों ने सोयाबीन फसल का जायजा लिया 

आगर मालवा 26 अगस्त/कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक द्वारा  जिले के बड़ौद, सुसनेर एवं नलखेड़ा के ग्रामों कृषकों की सोयाबीन फसलों का अवलोकन किया। इस दौरान कृषकों को सोयाबीन फसल के संबंध में उचित सलाह भी दी। 
कृषि वैज्ञानिक शक्तावत ने कृषकों को तना मक्खी के नियंत्रण हेतु लेम्बडा सायहेलोथिन 4.9 सी.एस., सफेद मक्खी में इमिडाक्पोप्रिड 48 एफ.एस., गर्डल बीटल में ट्रायझोफॉस 40 ई.सी. या प्रोफेनोफॉस 50 ई.सी., चने की इल्ली के नियंत्रण हेतु इंडोक्साकार्ब 15.8 एस.सी. या प्रोफेनोफॉस 50 ई.सी. ,अनुषंसित कीटनाषक का फसल पर छिडकाव करने की सलाह दी। 
उपसंचालक कृषि आरपी कनेरिया ने किसानों से कृषि कार्य के दौरान कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सावधानी बरतने हेतु अपील करते हुए कहा कि कृषि कार्य करते समय 4 से अधिक व्यक्तियों को इकट्ठा ना होने दे तथा उनके शारीरिक दूरी कायम रखें। बुखार,सदी,र्खांसी की स्थिति में अपने खेतों पर काम कर रहें श्रमिक को चिकित्सकीय परामर्ष की सलाह दें। कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु अपने चेहरे पर मास्क,गमछा, रूमाल, कपडा लगाएं तथा हाथों में ग्लब्स पहनें। कृषि कार्य करते समय मादक पदार्थ, तम्बाकू का सेवन ना करें। समय-समय पर हाथों का साबुन से धोते रहे।
 भ्रमण के दौरान उपसंचालक कृषि आरपी कनेरिया, कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक डाॅ. आरपी शक्तावत, कृषि वैज्ञानिक अजय कुमार, परियोजना संचालक आत्मा, अनुविभागीय कृषि अधिकारी केएल सालमी, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह भूर,े  आत्मा सहायक तकनीकी प्रबंधक वेद प्रकाश सेन, हेमराज तोमर उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

प्रकृति प्रेमी बन, छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का बड़ा कार्य कर सकते हैं"

खंडवा से इंडियन मुजाहिदीन के आंतकी को एमपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, लोन वुल्फ अटैक की थी योजना, निशाने पर थे सुरक्षा बल के जवान

इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस ने अमेरिका से अल्प प्रवास पर आयी महिला पर्स कीमती मोबाइल ओर दस्तावेज त्वरित कार्यवाही कर एक घण्टे में फरियादीया को दिलवाए