खुशियों की दास्तां - समाधान एक दिवस योजना में लोकसेवा केंद्र से तत्काल आय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रसन्न हुए संजय
आगर-मालवा/ 30जूलाई-2020 मध्यप्रदेश शासन द्वारा चालू की गई समाधान एक दिवस योजना में लोकसेवा केंद्रो के माध्यम से चुनिंदा सेवाओ का लाभ तुरंत मिलने से नागरिकों को बहुत सुविधा हो रही है। एवं तुरंत कार्य होने से लोगों में प्रसन्नता भी व्याप्त है।
ऐसा ही आगर मालवा लोकसेवा केन्द्र से मात्र एक-घण्टे में आय का प्रमाण पत्र पाकर आगर निवासी संजय पिता डाल चंद कसेरा की खुशी चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। संजय का कहना है, कि पहले इसी काम के चार से पांच दिन लग जाते थे, मगर अब उनको कुछ ही घंटे में आय का प्रमाण पत्र मिल गया है। संजय कहते है कि उन्हें पुत्री को 11 वी कक्षा में प्रवेश दिलवाने हेतु आय के प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। वे चिंतित थे कि 31 जूलाई प्रवेश की अंतिम तिथि है। इतनी जल्दी प्रमाण पत्र केसे बनेगा। संजय ने आज गुरुवार को लोकसेवा केन्द्र आगर में आय का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत दिया और एक घन्टे में आय का प्रमाण पत्र मिल गया है। संजय को विश्वास नही हुआ, कि सरकारी कार्यालयों में इतनी तत्परतापूर्वक कार्य हो रहे है। वे कहने लगे कि अब में बेटी का प्रवेश करवा सकता हूं। साथ ही संजय कहते है कि तत्काल सेवा से उनको समय और धन की बचत हुई है। साथ ही कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी मुक्ति मिली है।लोकसेवा केन्द्र आगर से एक घण्टे में आय का प्रमाण पत्र पाकर संजय खुशी-खुशी म.प्र.शासन को धन्यवाद देते हुए वे अपने घर को रवाना हो गए।
Comments
Post a Comment