हजार शब्दों के बराबर होता है एक चित्र- कलेक्टर श्री मनोज पुष्प. मंदसौर में स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. की राज्य स्तरीय छाया चित्र प्रतियोगिता का आयोजन


मन्दसौर -- एक चित्र हजार शब्दों के बराबर होता है जो अपने आप में एक कहानी कहता है। बचपन विषय को केन्द्र में रखकर की गई छायाचित्र प्रतियोगिता ने आज बचपन की यादें ताजा कर दी। 


यह विचार मंदसौर कलेक्टर मनोज पुष्प ने व्यक्त किये। स्टेट प्रेस क्लब, म.प्र. द्वारा मंदसौर नगरपालिका सभागृह में आयोजित राज्य स्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में श्री पुष्प ने कहा कि म.प्र. में छायाचित्रकारों का गुणवत्तापूर्वक कार्य तेजी से बढ़ रहा है और अनेक र्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के छाया चित्रकार नाम रोशन कर रहे हैं।


 


सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग ने कहा कि समाज का आईना है फोटोग्राफर। फोटोग्राफर ही दिखाता है कि दुनिया कितनी खूबसूरत है। 


कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी, नगरपालिका अध्यक्ष मो. हनीफ शेख, सीएमओ सविता प्रधान विशेष रूप से उपस्थित थी। 


प्रतियोगिता में 125 से अधिक छायाचित्र प्रदर्शित किये गये। विजेताओं को नगद राशि और प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। प्रथम पुरस्कार ज्योति चौहान, द्वितीय पुरस्कार रोहित सोनी, तृतीय पुरस्कार पंकज परमार, प्रोत्साहन पुरस्कार प्रतीक शर्मा, सौरभ जैन, महेन्द्र पुरोहित, अजय जायसवाल, नितिन शर्मा को दिया गया। वहीं विशेष पुरस्कार  प्रियंका खारोल, बसंती मसीह, अंजुम शाह, मनोज शर्मा, एन.के. जैन को दिया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने आयोजन की जानकारी दी। स्टेट प्रेस  क्लब के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल ने संस्था की  गतिविधियों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत कुणाल कश्यप, रोहित सोनी, अजय शर्मा, जितेन्द्र देवड़ा, पंकज परमार, अनिता कोरी, मधु कड़ावत, बसंती मसीह, आरती सोनी, वर्षा सांखला, राजाराम तंवर, बंशीलाल टांक, अजीजुल्लाह खान ने किया। 


प्रारंभ में नगरपालिका अध्यक्ष श्री शेख ने फीता काटकर फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। दिन भर चली इस प्रदर्शनी में अनेक दर्शकों ने उपस्थित होकर प्रदर्शनी की सराहना की। कार्यक्रम का


संचालन चन्द्रशेखर नागदा ने किया एवं आभार समन्वयक आकाश चौकसे ने माना।


 


Comments

Popular posts from this blog

प्रकृति प्रेमी बन, छोटे-छोटे प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण का बड़ा कार्य कर सकते हैं"

खंडवा से इंडियन मुजाहिदीन के आंतकी को एमपी एटीएस ने किया गिरफ्तार, लोन वुल्फ अटैक की थी योजना, निशाने पर थे सुरक्षा बल के जवान

इंदौर के विजय नगर थाना पुलिस ने अमेरिका से अल्प प्रवास पर आयी महिला पर्स कीमती मोबाइल ओर दस्तावेज त्वरित कार्यवाही कर एक घण्टे में फरियादीया को दिलवाए